निष्क्रिय आईडी से जारी हुए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र:अमरोहा में फर्जीवाड़ा, कई राज्यों के लोगों के बने सर्टिफिकेट
अमरोहा के जोया ब्लॉक की तोफापुर ग्राम पंचायत में एक ग्राम सचिव की बंद आईडी से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने का मामला सामने आया है। ये प्रमाणपत्र 6 और 7 अक्टूबर को तब बने, जब जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाली आईडी काम नहीं कर रही थी। इस घटना के बाद ऑनलाइन प्रमाणपत्र व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अश्विनी कुमार मिश्र ने ग्राम सचिव और डीपीआरओ को एफआईआर दर्ज कराने और मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत सचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 29 सितंबर के बाद कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं किया था। उनकी आईडी बंद होने पर उन्होंने सीएमओ कार्यालय में शिकायत भी की थी। जांच में पता चला कि जालसाजों ने तोफापुर ग्राम पंचायत से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत 17 राज्यों के लोगों के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनाए हैं। 1939 से 1950 के बीच जन्मे लोगों के भी प्रमाणपत्र जारी हुए। सभी प्रमाणपत्रों में सिर्फ दो मोबाइल नंबरों पर ओटीपी भेजे गए, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। लखनऊ पुलिस मुख्यालय स्तर से भी जांच की तैयारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)