अकबरपुर में 80 लाख के CCTV कैमरे लगाने की तैयारी:अम्बेडकरनगर में टेंडर प्रक्रिया पूरी, 8 प्रमुख जगहों पर होगी निगरानी, सुरक्षा होगी पुख्ता

Oct 05, 2026 - 08:04
0
अकबरपुर में 80 लाख के CCTV कैमरे लगाने की तैयारी:अम्बेडकरनगर में टेंडर प्रक्रिया पूरी, 8 प्रमुख जगहों पर होगी निगरानी, सुरक्षा होगी पुख्ता
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। सेफ सिटी योजना के तहत शहर के आठ प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। करीब 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद कैमरे लगाने का काम शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका ने शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर यहां सीसीटीवी कैमरों के साथ साउंड सिस्टम और सर्विलांस सिस्टम लगाने की योजना तैयार की है। जिन स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, उनमें गौहन्ना चौराहा, पटेल नगर तिराहा, न्यौतरिया, तहसील तिराहा, संघतिया, दोस्तपुर चौराहा, फव्वारा तिराहा और मालीपुर पुलिस चौकी शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर लगे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग नगर पालिका कार्यालय में बनाए जा रहे मुख्य कंट्रोल रूम से की जाएगी। इससे शहर में आने-जाने वाले वाहनों और प्रमुख मार्गों पर नजर रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी भी की जा सकेगी। किसी आपराधिक घटना या विवाद की स्थिति में कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस जांच में अहम सुराग उपलब्ध करा सकती है। साथ ही यातायात व्यवस्था पर नजर रखने में भी सर्विलांस सिस्टम मददगार होगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में होने वाली घटनाओं की जानकारी कंट्रोल रूम के जरिए तत्काल मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी है। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही शहर में कैमरे लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User