पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसा, 3 एम्बुलेंस से ले जाए गए शव:सूबेदार के परिजनों से मिले डीएम, पुलिस-प्रशासन ने बार्डर तक पहुंचाया वाहन
सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 79.6 KM, हलियापुर के पास रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों का पुलिस और डॉक्टरों की टीम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया गया। डीएम की उपस्थिति में पोस्टमार्टम हाउस से दो एम्बुलेंस डोगरा रेजिमेंट अयोध्या तथा एक एम्बुलेंस जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया, जिसके जरिए उनके पार्थिव शरीर को उनके निज निवास रूद्रपुर देवरिया के लिये रविवार रात रवाना किया गया। डीएम ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए एम्बुलेंस के साथ हलियापुर पुलिस व राजस्व की टीम को बार्डर तक पहुंचाने के लिए निर्देशित भी किया। रविवार सुबह 8 बजे हलियापुर थानाक्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी 79 पर एंबुलेंस ट्रक में जा घुसी। एम्बुलेंस पर देवरिया के रूद्रपुर थाना अंतर्गत गलिया दुधैला निवासी सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल से पैतृक गांव ले जाया जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुए हादसे में शहीद सूबेदार के इकलौते पुत्र गौरव सिंह (18वर्ष), सूबेदार के बड़े भाई राम समुझ (61वर्ष) पुत्र जयसिंह, रिश्ते के भतीजे राजन पुत्र भूपति सिंह और जसपाल (चालक) की मौत हुई है। सूबेदार सत्यवान का शव हलियापुर थाने में सम्मानपूर्व रखा गया। इस दौरान डीएम इंद्रजीत सिंह व एसपी विनीत जायसवाल ने शहीद के परिजनों ने मुलाक़ात कर उन्हें ढाढस बंधाया। यहां डीएम के कंधे पर सर रखकर शहीद के भतीजे दरोगा सिंह ने रोते हुए कहा "चाचा घर जाने को तैयार नहीं थे। बोले अब तो बाबू भी नहीं हैं इस दुनिया में। बोले हम इस शर्त पर घर जाएंगे कि बाबू से बात करा देना हमारी। वो आगे कहता है कि चाची को घर भेजने के बाद दूसरी गाड़ी बुक करके हम लोग यहां आए हैं। उसने भावुक होकर डीएम से कहा कि पिछले तीन दिनों से कुछ भी नहीं खाया-पिया था। डीएम उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते रहे और डीएम ने उसे सहारा और ढांढस बंधाया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे डीएम इंद्रजीत सिंह का मानवीय चेहरा सामने आया है। शहीद सूबेदार का भतीजा डीएम को पाकर टूट गया, उसने डीएम के कंधे पर सर रखा और फूट-फूटकर रोया। इस दौरान डीएम उसे संबल देते रहे। दरोगा सिंह ने बताया हम लोग आर्टिगा कार पर सवार होकर चले और एम्बुलेंस चालक से कहा इसी रास्ते से तुम भी आओ। उसने कहा हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे ये शॉट कट है और इससे जल्दी पहुंचेगे। बाकी परिवार तो दूसरी गाड़ी पर सवार होकर सकुशल निकल गया लेकिन इन लोगों की जिंदगी ख़त्म हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)