अकबरपुर में रामलीला शुरू:शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी पहुंचे

Oct 07, 2026 - 20:15
0
अकबरपुर में रामलीला शुरू:शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी पहुंचे
अकबरपुर में बुधवार को 156वीं ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ बेहद हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस मौके पर कस्बे में एक भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। शिव बारात में कलाकारों की मनमोहक वेशभूषा और झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विशेष रूप से विशालकाय जामवंत की झांकी और डमरू वादन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इस भक्तिमय माहौल में शोभायात्रा देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला समिति के चेयरमैन रामजी लाल मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन 27 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष रूप से तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User