विंध्याचल में श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार:दर्शनार्थियों का पीछा कर चोरी करते थे, 3 मोबाइल फोन जब्त
मिर्जापुर के विंध्याचल में श्रद्धालुओं के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे तीनों पकड़े गए। उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चोरी करने की बात स्वीकार की। गंगा स्नान के दौरान चोरी हुआ था मोबाइल आजमगढ़ के मेहनगर निवासी प्रियान्सु चौहान ने 5 अक्टूबर को विंध्याचल थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने गंगा स्नान के दौरान मोबाइल चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर तीनों पकड़े गए मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। बुधवार को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इटावा, कंतित और छोटी महुआरिया के हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में इटावा निवासी सुभाष चंद्र (28) शामिल है। वह फिलहाल विंध्याचल की नई बस्ती कचरिया में रह रहा था। दूसरा आरोपी कंतित निवासी शाहरूख अली (26) और तीसरा छोटी महुआरिया निवासी अवधेश कुमार (19) है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए। भीड़ और गंगा स्नान के दौरान करते थे चोरी पुलिस के अनुसार आरोपी विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखते थे। भीड़भाड़ वाले स्थानों और गंगा स्नान के दौरान मौका देखकर मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। शाहरूख पर चोरी के सामान की खरीद-बिक्री का आरोप पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शाहरूख चोरी के मोबाइल और सामान की खरीद-बिक्री करता था। पुलिस के अनुसार चोरी के मोबाइल के पैटर्न को बदलकर उन्हें दोबारा बेचने का काम भी किया जाता था। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा समेत विंध्याचल थाने की पुलिस टीम शामिल रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)