अखिलेश का शायराना अंदाज़, जंग होने तक म्यान में तलवार:पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक में बोले, मुखबिरों पर नजर रखने की ताकीद की
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की हर चाल से सावधान रहने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने पार्टी के प्रवक्ताओं को विवादों से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस विषय पर डिबेट में जा रहे हैं, उस विषय की पूरी जानकारी के साथ जाएं। आपके सामने चुनौती केवल भाजपा नहीं है। अलग अलग तरह की चुनौतियां आपके सामने होती हैं, हर चुनौती का सामना करते हुए पार्टी का पक्ष मजबूती से रखें। बैठक के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया माइक्रो साइट एक्स पर लिखा… सब अपने तक ही, अपने ख़्याल रखिए जंग होने तक म्यान में ही तलवार रखिए शामिल न हो अपने क़ाफ़िले में मुख़बिर मिलके दुश्मन की चाल पर आँख रखिए अखिलेश यादव का इशारा उन लोगों की ओर था, जो पार्टी की इंटरनल जानकारी को विरोधियों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने अपने प्रवक्ताओं को ऐसे लोगों से सावधान रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अपनी राय को पार्टी की राय न बताएं। किसी विवाद में न पड़ें और मुखबिरों से सावधान रहें व उन पर निगाह रखिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)