छप्पर समेत कच्ची दीवार गिरी, बुजुर्ग की मौत:ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला; राजस्व टीम ने की जांच
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरा मुद्रासन में शनिवार शाम करीब 4 बजे लगातार बारिश के बीच कच्ची दीवार छप्पर समेत भरभराकर गिर गई। दीवार के पास चारपाई पर बैठे 60 साल माधव लाल मलबे की चपेट में आकर दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छप्पर के नीचे चारपाई पर बैठे थे माधव लाल नयापुरवा मजरा मुद्रासन निवासी माधव लाल (60) पुत्र रूपचंद्र छप्पर के नीचे चारपाई डालकर बैठे थे। लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और माधव लाल मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर माधव लाल को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे और नुकसान से जुड़ी जानकारी जुटाई। परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों और जर्जर दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)