अखिलेश के फैसले से BJP में भगदड़ मचेगी:अरविंद गोप का दावा, बोले- 2027 चुनाव से पहले अभी तो शुरुआत है
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव के फैसला लेते ही भाजपा में बड़ी भगदड़ मचेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत हुई है और चुनाव की तारीख आने से पहले भाजपा को बड़े राजनीतिक उलटफेर का सामना करना पड़ सकता है। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि मौजूदा समय में अखिलेश यादव जैसा नेता पूरे देश में कोई नहीं है। जनता को उन पर भरोसा है, क्योंकि वह जो कहते हैं, उससे पीछे नहीं हटते। गोप के मुताबिक, अखिलेश यादव अपने फैसलों पर कायम रहते हैं, भले ही उन्हें कितना भी बड़ा नुकसान क्यों न उठाना पड़े। भाजपा में नेताओं की बात नहीं सुनी जा रही भाजपा पर हमला बोलते हुए गोप ने कहा कि पार्टी में नेताओं की बात नहीं सुनी जा रही है और जनता भी परेशान है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव जिस दिन फैसला कर लेंगे, उस दिन भाजपा में बड़ी भगदड़ देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा को भी इतनी बड़ी टूट की उम्मीद नहीं होगी। युवाओं को परेशान न करे दिल्ली सरकार युवाओं के मुद्दे पर गोप ने दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि नौजवानों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब-जब युवा सड़कों पर उतरे हैं, तब-तब मजबूत से मजबूत सरकारों को भी चुनौती मिली है। युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा, 'जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।' 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गोप के इन बयानों ने प्रदेश की सियासत में राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भाजपा की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही इस बयानबाजी की आगे की तस्वीर साफ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)