CM योगी ने मंच से किसानों को दिया चेक:गोरखपुर में बाढ़-बारिश और चक्रवात से बर्बाद हुई थी फसल

Oct 12, 2026 - 16:58
0
CM योगी ने मंच से किसानों को दिया चेक:गोरखपुर में बाढ़-बारिश और चक्रवात से बर्बाद हुई थी फसल
गोरखपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने कृषि निवेश अनुदान के रूप में प्रदेश के 9 लाख 18 हजार 91 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी। इस दौरान मंच पर कई किसानों को सहायता राशि के चेक भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अन्नदाता किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस वर्ष बरसात के दौरान अब तक प्रदेश के आपदा प्रभावित किसानों और नागरिकों को करीब 1,000 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। 26 सितंबर के चक्रवात से बर्बाद हुई थी फसल कम्पियरगंज तहसील के सनगढ़ गांव निवासी बीके प्रसाद ने बताया कि 26 सितंबर को आए तूफान से उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ था। फसल बर्बाद होने के बाद वे निराश हो गए थे। जब मुख्यमंत्री की ओर से सहायता दिए जाने की जानकारी मिली और अब राशि प्राप्त हुई, तो उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें भी सहायता देती थीं, लेकिन इस तरह बुलाकर सम्मानित नहीं करती थीं। योगी सरकार के इस कदम से वे बहुत प्रसन्न हैं और इसकी सराहना करते हैं। कम्पियरगंज तहसील के रामकोला गांव से आए एक अन्य किसान ने बताया कि उनके क्षेत्र में चक्रवात, तेज हवा, बारिश और बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री के हाथों सहायता मिलने पर उन्होंने सरकार का आभार जताया। वहीं, सनगढ़ गांव के किसान जोखन ने बताया कि 26 सितंबर को आए चक्रवात के कारण उनकी फसल डूब गई थी और काफी नुकसान हुआ था। अब नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि मिलने से उन्हें राहत मिली है। इन किसानों को मंच पर दिए गए चेक कार्यक्रम के दौरान प्रभावित किसानों को सहायता राशि के चेक दिए गए। इनमें रेशमा देवी, चंदन कुमार पासवान, इंद्रावती देवी, सविता देवी, छुन्नी देवी और सीमा देवी को 1.20-1.20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके अलावा बिरैची को 25,670 रुपये, बेचन प्रसाद को 22,951 रुपये, जोखन को 22,841 रुपये, संपत को 22,372 रुपये, परमहंस को 22,219 रुपये और चंद्रप्रकाश द्विवेदी को 11,811 रुपये दिए गए। धरणीधर को 11,808 रुपये, गिरजापति त्रिपाठी को 34,000 रुपये, कमलेश को 26,520 रुपये, राम दरश को 27,914 रुपये और राणा प्रताप सिंह को 22,355 रुपये की सहायता राशि का चेक मिला। जनार्दन प्रसाद को 24 हजार रुपये से अधिक की सहायता राशि दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User