महिला की हत्या के मामले में पति पर मुकदमा दर्ज:हाथरस में पिता बोले- मेरी बेटी के साथ अक्सर दामाद करता था मारपीट

Oct 12, 2026 - 16:58
0
महिला की हत्या के मामले में पति पर मुकदमा दर्ज:हाथरस में पिता बोले- मेरी बेटी के साथ अक्सर दामाद करता था मारपीट
हाथरस में गेट कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गिरधरा गांव में पति ने सरिया से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति उत्तम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। महिला के चार छोटे बच्चे घटनास्थल पर मौजूद थे। रविवार दोपहर पुलिस को घर में 30 वर्षीय तुलसी पत्नी उत्तम सिंह लहूलुहान हालत में मिली। उसके पास चारों बच्चे बैठे थे। आरोप है कि झगड़े के बाद उत्तम सिंह ने गुस्से में तुलसी के सिर पर सरिया से कई वार किए। इसके बाद वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। करीब तीन घंटे तक तुलसी खून से लथपथ पड़ी रही। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आठ साल पहले हुई थी शादी तुलसी के पिता गिर्राज सिंह निवासी नगला नाहर, जिला कासगंज ने आरोप लगाया कि उत्तम सिंह शराब पीकर पहले भी उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने उत्तम सिंह पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। गिर्राज सिंह के मुताबिक, तुलसी की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। बताया गया कि उत्तम सिंह पिछले दो महीने से पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बेटी की मौत के बाद गिर्राज सिंह चारों बच्चों को अपने साथ ले गए हैं। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User