अखिलेश नहीं उनके बाप भी अयोध्या से नहीं लड़ पाऐंगे:स्वामी राजकुमार दास ने सपा प्रमुख को किया चैलेंज,बोले- 2027 में महाराज जी पूरी तरह से आ रहे हैं

Oct 12, 2026 - 07:35
0
अखिलेश नहीं उनके बाप भी अयोध्या से नहीं लड़ पाऐंगे:स्वामी राजकुमार दास ने सपा प्रमुख को किया चैलेंज,बोले- 2027 में महाराज जी पूरी तरह से आ रहे हैं
अयोध्या के प्रसिद्ध वैष्णव पीठ श्री राम वल्लभा कुंज के प्रमुख एवं श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास जी महाराज का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। स्वामी राजकुमार दास ने कहा है कि अखिलेश यादव नहीं उनके स्वर्गीय पिता भी अयोध्या से 2027 का चुनाव लड़ने की नहीं सोच सकते हैं।2027 में महाराज जी यानि योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से आ रहे हैं।अयोध्या के सैकड़ों साधु निस्वार्थ भाव से,बिना किसी लोभ और मोह से मैदान में उतरेंगे।तो कोई सामने दिखाई नहीं पड़ेगा। स्वामी राजकुमार दास सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 8 अक्टूबर को अयोध्या की भागवत कथा के मंच से दिए गए उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे।इस बयान में उन्होंने कहा था कि योगी जी में हिम्म्त है तो अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। वीडियो के अंत में स्वामी राजकुमार दास कहते हैं कि जिसका जो भी धर्म हो।उसे अपने धर्म का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। अपने ही धर्म में जीना और मरना दोनों ही सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। स्वामी राजकुमार दास के इस चैलेंज ने अयोध्या की सियासत को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। रामनगरी अयोध्या केवल आस्था और श्रद्धा का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सहित देश की राजनीति में भी विशेष महत्व रखती है। अब सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार करेंगे, या इस पर कोई जवाब देंगे? स्वामी राजकुमार दास के इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में आगे क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजरें उठ गई हैं। अब जाने कौन हैं स्वामी राजकुमार दास स्वामी राजकुमार दास अयोध्या के जानकीघाट स्थित प्रसिद्ध वैष्णव पीठ श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख हैं।इसके अलावा वे श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य,नित्य सरयू महाआरती समिति के संरक्षक सहित कई संस्थाओं के अध्यक्ष और ट्रस्टी भी हैं। करीब 54 साल के इस संत की अयोध्या के संतों में खासी लोकप्रियता है।देश के संतों में भी उनका नाम बड़े आदर से लिया जाता है।हाल ही में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच उपजे विवादों को हल कराने में आपका नाम प्रमुखता से सामने आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User