खीरी में महिला पुलिस ने निकाली जागरुकता रैली:महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरुक किया
लखीमपुर खीरी में रविवार दोपहर 2 बजे मिशन शक्ति अभियान 5.0 का दूसरा चरण शुरू हुआ। सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। कोतवाली सदर में महिला पुलिस ने स्कूटी व पुलिस गाड़ियों से रैली निकाली। पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्म-सम्मान और महिला अपराधों की रोकथाम बताई। परेशानी में बिना डरे पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने को कहा। पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर बताए गए। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। साइबर अपराधों को देखते हुए महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने को कहा। अभियान का मकसद महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना, अधिकारों के प्रति जागरूक कर पुलिस सहायता लेने को प्रोत्साहित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)