बागपत में एएसपी ने हाईवे पर संदिग्ध वाहन खंगाले:सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश, बिना वजह खड़े वाहनों पर कार्रवाई की चेतावनी
बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने देर रात करीब 12 बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और यातायात नियमों के प्रति चालकों को जागरूक किया गया। एडिशनल एसपी ने पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बिना वजह हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी करने वाले चालकों को सख्त हिदायत दी और कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट प्रवीण सिंह चौहान ने रात करीब 12 बजे पुलिसकर्मियों के साथ यह अभियान चलाया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लापरवाही न बरतने और मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट है और लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)