अखिलेश यादव को रोके जाने पर भड़के सपा विधायक:संभल में इकबाल महमूद बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोकना कानून का उल्लंघन

Oct 06, 2026 - 19:00
0
अखिलेश यादव को रोके जाने पर भड़के सपा विधायक:संभल में इकबाल महमूद बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोकना कानून का उल्लंघन
संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च के दौरान अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को रोके जाने और हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया दी। मंगलवार शाम 4:30 बजे थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का चुनाव आयोग कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च था। पुलिस ने उन्हें रोका, जो गलत है। कानून में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आजादी दी गई है। दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी नेताओं के मार्च को पुलिस ने रोका और कई नेताओं को हिरासत में लिया था। SIR को लेकर लगाया धांधली का आरोप इकबाल महमूद ने कहा कि देश में हुई SIR में इतनी धांधली हुई कि इसकी वजह से बंगाल और बिहार में बीजेपी की सरकार बन गई। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के दौरान करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। विधायक ने कहा कि विपक्षी दलों के विरोध के बाद चुनाव आयोग के दोनों आयुक्तों ने भी कई फैसलों पर आपत्ति जताई थी। उनके मुताबिक, इसी वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में SIR के खिलाफ धरने और प्रदर्शन हो रहे हैं। बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही पड़ेगा सपा विधायक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना ही है, चाहे आज जाएं या कल। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में फटकार लगाई है। विधायक के मुताबिक, फॉर्म-6 के लिए नियम तय हैं, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद भी फॉर्म-6 को लेकर हुए हैं। इकबाल महमूद ने आरोप लगाया कि CEC ज्ञानेश कुमार बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यालय को बीजेपी का कार्यालय बना लिया है। ‘पुलिस ने हमारी बहनों-माताओं पर ज्यादती की’ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर विधायक ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के साथ ज्यादती की। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की और एफआईआर निरस्त करने का आदेश दिया। इकबाल महमूद ने कहा कि अगर कोई शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहा है तो पुलिस को उसे नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सांसद मिलकर CEC के कार्यालय जा रहे थे, ऐसे में उन्हें रोकना कानून का उल्लंघन है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User