सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी रायबरेली में PDA महापंचायत में शामिल:बोले- भाजपा तुष्टिकरण और हिंदू-मुस्लिम राजनीति करती है, सरकारी विभाग बेच रही

Oct 06, 2026 - 19:00
0
सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी रायबरेली में PDA महापंचायत में शामिल:बोले- भाजपा तुष्टिकरण और हिंदू-मुस्लिम राजनीति करती है, सरकारी विभाग बेच रही
रायबरेली में समाजवादी पार्टी की पीडीए महापंचायत हुई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि के तौर पर मंगलवार दोपहर पहुंचे। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में इस पंचायत के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस महापंचायत का आयोजन सपा नेता पूनम सिंह ने किया था। पूनम सिंह, स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बहन हैं, जो रायबरेली सदर से विधायक रहे थे। अखिलेश सिंह की बेटी अभी भाजपा से सदर सीट की विधायक हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। सिद्दीकी ने कहा कि सरकारी विभाग उद्योगपतियों को बेचे जा रहे हैं, दलितों-ब्राह्मणों को पीटा जा रहा है और ज्यादा बोलने वालों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। सपा और इंडिया गठबंधन पर सिद्दीकी ने कहा कि चुनाव करीब आने पर गठबंधन पर सपा का शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। सीट शेयरिंग पर भी जल्द निर्णय होगा। उनका मुख्य लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाना है। यह कार्यक्रम जहानाबाद के एक निजी लॉन में हुआ, जहां सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव समेत कई पदाधिकारी और लोग मौजूद थे। पूनम सिंह ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी, जिसमें पीडीए का सबसे बड़ा योगदान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User