अकीदत के साथ मनाई गई ग्यारहवीं शरीफ:मस्जिदों में सजी महफिलें, सूर्य विहार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Sep 24, 2026 - 19:03
0
अकीदत के साथ मनाई गई ग्यारहवीं शरीफ:मस्जिदों में सजी महफिलें, सूर्य विहार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हजरत शैख अब्दुल कादिर जीलानी (गौसे आजम) की याद में गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में ग्यारहवीं शरीफ पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मस्जिदों और घरों में फातिहा ख्वानी हुई, साथ ही कई स्थानों पर 'महफिल-ए-गौसुलवरा' सजाकर गौसे आजम की शिक्षाओं और इंसानियत के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया गया। तुर्कमानपुर, तिवारीपुर और जाफरा बाजार (सब्जपोश हाउस मस्जिद) में आयोजित महफिलों में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी और हाफिज रहमत अली निजामी ने उनके जीवन पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि गौसे आजम का संदेश ईमान, इबादत, अच्छे अखलाक और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। महफिल के अंत में कुल शरीफ हुआ और मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी गई। धार्मिक आयोजनों के साथ समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए, नौजवान कमेटी मस्जिद सुब्हानिया की ओर से सूर्य विहार कॉलोनी में एक निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस शिविर में डॉ. अमजद हुसैन, डॉ. अनीस, डॉ. माजिद और राज आई हॉस्पिटल की टीम ने लोगों की मुफ्त जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मौलाना जहांगीर अहमद, सैयद नदीम सहित कई अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User