अलाउद्दीनपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन:अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ केंद्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Oct 19, 2026 - 19:56
0
अलाउद्दीनपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन:अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ केंद्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2025-26 के तहत मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की अलाउद्दीनपुर ग्राम पंचायत में 9.79 लाख रुपए की लागत से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। रविवार देर शाम रसूलपुर स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में ग्राम प्रधान शमा परवीन ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व विधायक स्व. तपेश्वर राम की पत्नी कुसुम देवी भी मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान ने बताया कि लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और ई-लर्निंग की सुविधा उपलब्ध है। इससे गांव और आसपास के विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में बीडीओ अरुण कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत आदित्य सिंह, ग्राम पंचायत सचिव प्रसन्नाकांत पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User