शाक्य समाज भाजपा की जीत में निभाएगा अहम भूमिका:ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजानंद शाक्य का चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना ने किया स्वागत

Oct 19, 2026 - 19:56
0
शाक्य समाज भाजपा की जीत में निभाएगा अहम भूमिका:ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजानंद शाक्य का चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना ने किया स्वागत
मैनपुरी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरजानंद शाक्य का स्वागत किया गया। ज्योति रोड स्थित चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना के कार्यालय पर सोमवार को यह कार्यक्रम हुआ। सेना के अध्यक्ष सुनील कुशवाह ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। गिरजानंद शाक्य ने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों को भाजपा से जोड़कर आगामी चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करने की बात कही। सुनील कुशवाह ने बताया कि भाजपा द्वारा शाक्य समाज को सम्मान देने से समाज में उत्साह है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में शाक्य समाज भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा। 2027 विधानसभा के लिए रणनीति बन रही है। इस मौके पर रविंद्र शाक्य, अमित शाक्य, उत्तरवेश शाक्य, सहदेव शाक्य, रमलेश शाक्य, हदेश शाक्य, अभिषेक दिवाकर और जितेंद्र कृषि शाक्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User