फतेहपुर के काली माता मंदिर में भंडारा आयोजित:बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं संग ग्रहण किया पावन प्रसाद
फतेहपुर में बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के गौरी गांव स्थित काली माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनहित संकल्प पार्टी के बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल ने माता के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कथा का श्रवण भी किया। इस दौरान डॉ. पटेल ने ग्राम सभा गौरी के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। डॉ. पटेल ने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, गोलू पटेल सहित ग्रामीण और अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)