अलीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की कमान फिर सरिता को:2022-23 के बाद दोबारा जिम्मेदारी; महिला-किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद खाली
भाजपा प्रदेश संगठन ने सोमवार को कई जिलों में किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। अलीगढ़ में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी एक बार फिर सरिता माहेश्वरी को सौंपी गई है। हालांकि, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके अलावा महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद भी खाली हैं। सरिता माहेश्वरी इससे पहले 2022-23 में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। संगठन में सक्रियता और कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेश संगठन ने दोबारा उन पर भरोसा जताया है। वह लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। सरिता महानगर इकाई के सिविल लाइंस मंडल में पदाधिकारी रह चुकी हैं। इसके अलावा भाजपा महानगर महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। बोलीं- पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाऊंगी जिम्मेदारी दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सरिता माहेश्वरी ने प्रदेश संगठन, संगठन महामंत्री, स्थानीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर फिर भरोसा जताया है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाएंगी। संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लिए सक्रियता से काम करती रहेंगी। किसान मोर्चा के दोनों पद खाली प्रदेश संगठन की घोषणा के बाद अलीगढ़ में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है, लेकिन महानगर अध्यक्ष का पद अभी खाली है। वहीं, किसान मोर्चा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष, दोनों पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है। अब इन पदों पर संगठन के अगले फैसले का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)