लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान का निधन:सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम, मंगलवार सुबह गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Oct 12, 2026 - 23:02
0
लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवान का निधन:सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम, मंगलवार सुबह गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर
बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र (45) का रविवार रात लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वह पीपरपुर के घोरहवा मजरा भोजपुर गांव के रहने वाले थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवकुमार मिश्र वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे और 165वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। विभाग ने रविवार रात उनके परिवार को फोन पर निधन की जानकारी दी। बीएसएफ जवान पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के परिवार में मां सावित्री देवी, पत्नी अर्चना मिश्रा और दो बेटे आर्यन व अंश हैं। उनके निधन से परिवार गहरे दुख में है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User