अलीगढ़ एएमयू में छात्रों का हंगामा:4 छात्रों को धरने से उठा ले गई प्रॉक्टोरियल टीम, उग्र प्रदर्शन के बाद 3 को छोड़ा

Oct 03, 2026 - 20:24
0
अलीगढ़ एएमयू में छात्रों का हंगामा:4 छात्रों को धरने से उठा ले गई प्रॉक्टोरियल टीम, उग्र प्रदर्शन के बाद 3 को छोड़ा
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्र संघ बहाली और चुनाव कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शनिवार शाम अचानक उग्र हो गया। प्रॉक्टोरियल टीम धरना स्थल से चार लोगों को अपने साथ ले गई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। छात्रों के दबाव के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया। वहीं आरिफ को छात्र नहीं मानते हुए पुलिस के हवाले किए जाने की बात सामने आई। इसके विरोध में छात्रों ने एएमयू के दोनों गेट बंद कर दिए। 2 तस्वीरें देखिए… एफआईआर के बाद धरना स्थल पहुंची थी टीम मामला पिछले दिनों फैसल त्यागी की ओर से चार छात्रों के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा है। सोमवार रात हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर शनिवार को प्रॉक्टोरियल टीम धरना स्थल पहुंची थी। टीम चार लोगों को अपने साथ ले गई। चार लोगों को उठाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम के बीच नोकझोंक और हंगामा हुआ। छात्र चारों को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। 3 छोड़े, आरिफ को पुलिस के हवाले करने का दावा लगातार दबाव के बाद प्रॉक्टोरियल टीम ने तीन लोगों को छोड़ दिया। आरिफ को छात्र नहीं मानते हुए पुलिस के पास भेज दिया गया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। आरिफ को पुलिस के हवाले किए जाने के विरोध में छात्रों ने एएमयू के दोनों गेट बंद कर दिए। छात्रों का प्रदर्शन कैंपस में जारी है। गेटों पर आवाजाही रोक दी गई है। प्रदर्शनकारी आरिफ को भी छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं। 13वें दिन आंदोलन में आया उबाल छात्र संघ बहाली और चुनाव कराने की मांग को लेकर एएमयू में पिछले 13 दिनों से धरना चल रहा है। शनिवार को पूर्व छात्र संघ सेक्रेटरी हुजैफा अमीर रशीद धरना स्थल पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया। इसके बाद प्रॉक्टोरियल टीम द्वारा चार लोगों को धरना स्थल से उठाए जाने पर माहौल गरमा गया। हुजैफा अमीर रशीद के नेतृत्व में छात्र प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। पूर्व छात्र संघ सेक्रेटरी बोले- तीन छोड़े, आरिफ को पुलिस को सौंपा पूर्व छात्र संघ सेक्रेटरी हुजैफा अमीर रशीद ने कहा- तीन छात्रों को छोड़ दिया गया है, जबकि आरिफ को छात्र नहीं मानकर पुलिस के हवाले किया गया है। इसके विरोध में छात्रों ने एएमयू के दोनों गेट बंद किए हैं। आंदोलन जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User