छात्राओं को किया गया जागरूक:एंटी रोमियो टीम ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
मुड़िया मोड़ स्थित एम.ए. पब्लिक स्कूल में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सिधौली की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल मानसी एवं आरती सिंह ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108 और अग्निशमन सेवा 101 के सही उपयोग के बारे में बताया। महिला कांस्टेबलों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पूरी तरह से तत्पर है। पुलिस टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, मनचलों या छेड़छाड़ की जानकारी बेझिझक तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)