अलीगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:युवक का सिर मुंडवाकर पेशाब पिलाई, पेड़ से बांधकर पीटा; पोता जीता तो 98 साल की दादी जमकर नाचीं

Sep 27, 2026 - 06:19
0
अलीगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:युवक का सिर मुंडवाकर पेशाब पिलाई, पेड़ से बांधकर पीटा; पोता जीता तो 98 साल की दादी जमकर नाचीं
नमस्कार, अलीगढ़ की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…अवैध संबंधों के शक में गांव वालों ने एक युवक को जंगल में घेरकर पकड़ लिया। पहले उसका आधा सिर और आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवाई गई। चेहरे पर कालिख पोती और फिर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। उधर, एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में हो रहे एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। पोते की इस उपलब्धि की खबर सुनकर उनकी 98 साल की दादी गेंदो देवी खुशी से नाचने लगीं। सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें 1- युवक का आधा सिर मुंडवाया, जबरन पेशाब पिलाई, अवैध संबंधों के शक में चेहरे पर कालिख पोती, पेड़ से बांधकर पीटा अलीगढ़ में अवैध संबंधों के शक में गांव वालों ने एक युवक को जंगल में घेरकर पकड़ लिया। पहले उसका आधा सिर और आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवाई गई। चेहरे पर कालिख पोती और फिर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। हद तो तब हो गई, जब आरोपियों ने एक महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को जबरन पिला दिया। घटना 24 सितंबर की है। वीडियो शनिवार को सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर... 2- पोता जीता तो 98 साल की दादी जमकर नाचीं: बोलीं-गांव आएगा तो फिर डांस करूंगी; गुलवीर ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर अलीगढ़ के एथलीट गुलवीर सिंह ने जापान में हो रहे एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। पोते की इस उपलब्धि की खबर सुनकर उनकी 98 साल की दादी गेंदो देवी खुशी से नाचने लगीं। वह तब तक नाचती रहीं, जब तक उनकी सांस नहीं फूली। दादी ने कहा- अब शरीर में वो करंट नहीं रहा, ताकत भी नहीं रही। लेकिन, मेरा गोलू जब गांव आएगा तो मैं फिर से नाचूंगी।गुलवीर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सिरसा गांव के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3- बस में चढ़ते समय युवक की जेब से मोबाइल चोरी: बहन को दवा दिलाकर लौट रहा था, 3 लोगों पर चोरी का आरोप अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर रोडवेज बस में चढ़ते समय एक युवक की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। युवक अपनी बहन को दवा दिलाने के बाद संभल लौट रहा था। भीड़ का फायदा उठाकर तीन अज्ञात लोगों पर मोबाइल निकालने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर क्वार्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सम्भल के धनारी थाना क्षेत्र के मुकरपुर गांव निवासी अंकित कुमार (20) अपनी बहन निशा को दवा दिलाने के लिए अलीगढ़ आया था। 25 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह क्वार्सी चौराहे से रोडवेज बस में सवार होकर वापस लौट रहा था। पढ़ें पूरी खबर... 4- ट्रक की टक्कर से पीएसी जवान की मौत: मोबाइल ठीक कराकर लौटते समय हादसा, चालक फरार अलीगढ़ में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में पीएसी जवान दीपक (27) की मौत हो गई। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के ओजोन सिटी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दीपक 45वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। वह बुलंदशहर के चरौरा गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी व एक छोटा बेटा है। वह क्वार्सी से मोबाइल ठीक कराकर बौरना स्थित पीएसी वाहिनी लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… 5- मंगलम पैलेस मार्केट में दुकानों से चोरी, तार काटकर सामान चुराया, CCTV में कैद हुई वारदात अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मंगलम पैलेस मार्केट में 25 सितंबर की रात चोरी हुई। रात करीब 11 बजे चोरों ने दुकानों को निशाना बनाया। वे दुकानों के तार काटकर वहां से सामान चुरा ले गए।यह पूरी वारदात मार्केट में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद से दुकानदारों में डर और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि चोरों को पुलिस गश्त का कोई डर नहीं था।26 सितंबर को व्यापारियों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User