गाजियाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:गाजियाबाद की फैक्ट्री में आधी रात लगी आग, युवक का शव रोशनदान में लटका मिला

Sep 27, 2026 - 06:19
0
गाजियाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:गाजियाबाद की फैक्ट्री में आधी रात लगी आग, युवक का शव रोशनदान में लटका मिला
नमस्कार, गाजियाबाद की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सहरावत वेंकट हॉल में एक युवक का शव रोशनदान में लटका मिला। गाजियाबद में रविवार को आंधी-पानी का अलर्ट है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें… 1. गाजियाबाद की फैक्ट्री में आधी रात लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 50 मिनट में पाया काबू गाजियाबाद में बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली और वैशाली फायर स्टेशन से 5 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फैक्ट्री के पास ही ऑक्सीजन प्लांट था। आग को देखते हुए दमकल टीम ने सबसे पहले इसे चपेट में आने से बचाने पर ध्यान दिया। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ऑक्सीजन प्लांट तक नहीं पहुंची। पूरी खबर पढ़ें 2. गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट, रुक-रुककर हवा बह रही-आसमान में घने बादल छाए, टेम्प्रेचर 28°C गाजियाबद में आज शनिवार को बारिश का अलर्ट है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए छुए हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल 27 सितंबर को बारिश जैसा मौसम रहेगा। जहां तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार रात भी सर्द हवाएं चलीं और बादल रहे। 11 सितंबर को जिले में आखिरी बार बारिश हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 3. गाजियाबाद में युवक का शव लटका मिला, लाश की नहीं हो पाई पहचान; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सहरावत वेंकट हॉल में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव रोशनदान में लटका मिला। आशंका है कि युवक चोरी के इरादे से वेंकट हॉल में घुसा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। जांच के दौरान पुलिस को युवक का शव बाथरूम की दीवार के एक छेद में फंसा मिला। उसके दोनों पैर बाथरूम के अंदर थे, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बाहर खेतों की तरफ लटका हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 4. 3 साल की बेटी-मां एक फंदे से लटकी मिलीं, गाजियाबाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था गाजियाबाद में शुक्रवार शाम मां-बेटी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। महिला का पति पानी लेने गया था। कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी और 3 साल की बेटी को फंदे पर लटका देख घबरा गया। पति से मिली सूचना पर खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मां-बेटी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया मृतकों की पहचान शंकर विहार कॉलोनी की रहने वाली प्रीति (30) और 3 साल की बेटी अक्षिता के रूप में हुई। महिला पति के चरित्र पर शक करती थी। इसी बात को लेकर आज दोपहर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना खोड़ा गांव में शाम साढ़े 7 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें 5. गाजियाबाद में नेशनल खिलाड़ी की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत: 2 दिन पहले रस्सी कूद में गोल्ड जीता था गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में शुक्रवार रात 14 साल की छात्रा प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्राची डीडीपीएस संजय नगर में कक्षा 9 में पढ़ती थी। दो दिन पहले ही उसने महाराष्ट्र के शिरडी में हुई सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। घटना राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी के जी टावर की है। रात करीब 9 बजे प्राची बालकनी में सूख रहे कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई। आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे। घरवाले उसे गंभीर हालत में संजय नगर के यशोदा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User