नोएडा की कल की 5 बड़ी खबरें:4 लोगों से 95 लाख की ठगी, ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी आग

Sep 27, 2026 - 06:19
0
नोएडा की कल की 5 बड़ी खबरें:4 लोगों से 95 लाख की ठगी, ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी आग
नमस्कार, नोएडा की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… नोएडा में 23 सितंबर की रात बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ लोगों की शिनाख्त हो गई। ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों से करीब 95.69 लाख रुपए ठग लिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान कहा- योगी सरकार ने सपा-बसपा की गुंडागर्दी को नेस्तनाबूद कर दिया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें… 1. नोएडा हादसे में मरने वालों में तीन इंजीनियर, हाउस वाइफ-नौकरी पेशा सभी की पहचान नोएडा में 23 सितंबर की रात बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ लोगों की शिनाख्त हो गई। इसमें हमीरपुर के सरोज गुप्ता (52) और बेटा मयंक गुप्ता (28) इंजीनियर, हरियाणा के देवेंद्र सहाय भारद्वाज (60), जालौन के हर शरण गुप्ता (55), हमीरपुर की ऊषा देवी (65), महोबा की सुनीता गुप्ता (50) और बेटा शशांक गुप्ता (28) इंजीनियर, मध्य प्रदेश की श्रुति रावत(31) इंजीनियर और नोएडा निवासी ओमप्रकाश (50) हैं। दरअसल, नोएडा में बुधवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लग गई थी। 9 यात्री जिंदा जल गए थे। बस में 35 यात्री थे। कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर छलांग लगाई और जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि जो यात्री बस से बाहर नहीं निकल पाए, उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में देर रात सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे के वक्त बस के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर 3. नोएडा में आंधी-हल्की बारिश का अलर्ट: 30 की स्पीड से चल रही हवा, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 30°C नोएडा में शनिवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवा चल रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को नोएडा में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार करीब 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर 4. नोएडा में 4 लोगों से 95 लाख की ठगी: जमीन खरीद और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर जाल में फंसाया, FIR दर्ज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों से करीब 95.69 लाख रुपए ठग लिए। किसी के बैंक खाते से बिना जानकारी रकम ट्रांसफर कर ली गई तो किसी को जमीन खरीदने के नाम पर झांसे में लिया गया। वहीं एक महिला को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और निवेश से मुनाफे का भरोसा देकर 6.69 लाख रुपए ठग लिए गए। चारों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाने में गुरुवार को केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 5. शाह बोले- योगी ने सपा की गुंडागर्दी नेस्तनाबूद की, सारे माफिया साफ हो गए, एक गाड़ी में बैठकर घूमे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की। कहा- योगी सरकार ने सपा-बसपा की गुंडागर्दी को नेस्तनाबूद कर दिया। सारे माफिया समाप्त हो गए। अब यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान की नींद उड़ा देती हैं। शाह ने कहा-सपा-बसपा के शासन में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी। कट्टा-तमंचा का कुटीर उद्योग लगता था। कट्टा उद्योग की जगह आज डिफेंस कॉरिडोर बना है। अमेठी में बनी राइफल नक्सलवादियों और आतंकियों की नींद उड़ा चुकी है। शाह सुबह साढ़े 11 बजे ट्रेड शो में पहुंचे। सीएम योगी पहले से ही वहां मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User