अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां तेज:296 मतदान कार्मिक संभालेंगे जिम्मेदारी, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम
अलीगढ़ में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 67 बूथ बनाए गए हैं। इन पर 296 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगेगी। खास बात यह है कि सभी बूथों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव की निगरानी के लिए 7 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। यानी कुल 51 मजिस्ट्रेट पूरे चुनाव पर नजर रखेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक सभी काम समय से पूरे किए जाएं। बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। 74 माइक्रो ऑब्जर्वर, 74 कर्मचारी भी तैनात प्रशासन ने 74 माइक्रो ऑब्जर्वर और 74 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। मतदाता सूची, चुनाव सामग्री, यातायात और बूथों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी तहसीलों से रूट चार्ट भी मिल चुके हैं। पारदर्शिता के लिए पीठासीन अधिकारी राजपत्रित अधिकारियों को बनाया गया है। द्वितीय मतदान अधिकारी केंद्रीय कर्मचारियों में से होंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी एलआईसी कर्मचारियों को दी गई है। नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम चुनाव सामग्री की सुरक्षा के लिए नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। कार्मिकों की ट्रेनिंग भी शुरू होगी। 8 अक्टूबर को हैबिटेट सेंटर में दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। 12 अक्टूबर को विकास भवन सभागार में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग होगी। 13 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पीठासीन अधिकारियों और सभी मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव से जुड़ी हर व्यवस्था समय से पूरी होनी चाहिए। मतदान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)