'AI से नागरिक सेवाएं होंगी तेज और पारदर्शी':लखनऊ में विशेषज्ञों ने बताया- प्रशासन और जनसेवाओं में कैसे मददगार हैं तकनीक

Oct 07, 2026 - 19:59
0
'AI से नागरिक सेवाएं होंगी तेज और पारदर्शी':लखनऊ में विशेषज्ञों ने बताया- प्रशासन और जनसेवाओं में कैसे मददगार हैं तकनीक
AI अब नागरिक सेवाओं को तेज, आसान और पारदर्शी बनाने में मदद कर रही है। प्रशासनिक कामकाज से लेकर जनसेवाओं तक इसके इस्तेमाल से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। इसी विषय पर बुधवार को द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र की ओर से इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में तकनीकी व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (आईआईपीए), उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा के सहयोग से आयोजित किया गया। AI से प्रशासनिक कामकाज होगा आसान कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन इं. वीपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि AI नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और लोगों की जरूरत के मुताबिक बनाने में मदद कर रही है। उन्होंने अभियंताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नई तकनीकों को समझने और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल पर जोर दिया। मुख्य वक्ता बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एवं डीन डॉ. प्रवीण कुमार शुक्ला ने नागरिक सेवाओं में AI की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने AI आधारित तकनीकों के अलग-अलग इस्तेमाल के बारे में बताया। कहा कि इनके जरिए जनसेवाओं को तेज और प्रभावी बनाया जा सकता है। तकनीकी नवाचार से प्रशासनिक कामकाज में भी सुधार लाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने AI के बढ़ते महत्व पर रखे विचार कार्यक्रम में संस्था के आईपी प्रेसिडेंट इं. ई. वीबी सिंह ने भी AI के बढ़ते महत्व पर विचार रखे। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के जरिए नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में रिटायर्ड आईएएस वीएन चन्ना, आईआईपीए उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष आर. रामानी और सचिव के. रविंदर नाइक शामिल हुए। संस्था के मानद सचिव इं. एनके निषाद ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजक पद्मा अय्यर ने कहा कि डिजिटल दौर में अभियंताओं और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए AI जैसी नई तकनीकों की जानकारी जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User