वाराणसी पुलिस ने 10.80 करोड़ की अफीम कराई नष्ट:गाजीपुर अफीम कारखाने लेकर पहुंची जैतपुरा थाने की फोर्स, 2012 में पकड़ी गई थी 558 किलो अफीम

Sep 25, 2026 - 08:31
0
वाराणसी पुलिस ने 10.80 करोड़ की अफीम कराई नष्ट:गाजीपुर अफीम कारखाने लेकर पहुंची जैतपुरा थाने की फोर्स, 2012 में पकड़ी गई थी 558 किलो अफीम
वाराणसी की जैतपुरा थाने की पुलिस ने 10.80 करोड़ की अफीम नष्ट कराई। इसके लिए टीम एक मुकदमें के बरामद अफीम को लेकर गाजीपुर स्थित केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाने पहुंची थी। यहां नियमानुसार अफीम का निस्तारण कराया गया। उसके बाद टीम वाराणसी लौट गई। एसीपी के साथ पहुंची टीम एसीपी चेतगंज शुभम हैं ने बताया - यूपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के अंतर्गत साल 2012 में पकड़ी गई 558 किलो अफीम को निस्तारित कराने के लिए जैतपुरा थाना प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के साथ पुलिस टीम गाजीपुर स्थित केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाने पहुंची। यहां अफीम के सभी पैकेट्स का वजन कराया गया जो कुल 558 किलो थी। 10.80 करोड़ की अनुमानित कीमत एसीपी ने बताया - इस अफीम को साल 2012 में स्थानीय थाने द्वारा पकड़ा गया था। जिसे लेकर पुलिस टीम यहां पहुंची थी। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 10.80 करोड़ रुपए आंकी गई है। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में जब्त अफीम को कारखाने में जमा कराया गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User