अलीगढ़ में फिटनेस सेंटर पर कार्रवाई की तैयारी:डीएम के जरिए रिपोर्ट शासन को भेजी, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति, तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायतें
इगलास रोड स्थित अलीगढ़ ऑटो व्हीकल्स फिटनेस सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। वाहनों की फिटनेस जांच में अनियमितताओं और निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतों की जांच के बाद समिति ने यह कदम उठाया है। जिलाधिकारी के माध्यम से जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब सेंटर के लाइसेंस पर अंतिम फैसला शासन स्तर से होगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार माथुर के मुताबिक, सेंटर के खिलाफ विभिन्न माध्यमों से फिटनेस जांच में गड़बड़ी और तय शुल्क से अतिरिक्त धनराशि वसूलने की शिकायतें मिली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को शामिल कर जांच समिति गठित की थी।
समिति ने शिकायतों की जांच कर अपनी आख्या जिलाधिकारी को सौंपी। रिपोर्ट में सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। इसके बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी। सेंटर पर व्यावसायिक वाहनों की तकनीकी फिटनेस जांच की जिम्मेदारी है। ऐसे में जांच में सामने आई अनियमितताओं ने उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, अभी लाइसेंस निरस्त नहीं हुआ है। इस पर अंतिम निर्णय शासन को लेना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)