फर्रुखाबाद में 2 बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, लोहिया अस्पताल रेफर; कुद्धीपुर मोड़ के पास हुआ हादसा

Oct 19, 2026 - 19:04
0
फर्रुखाबाद में 2 बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, लोहिया अस्पताल रेफर; कुद्धीपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
फर्रुखाबाद में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के नवाबगंज मार्ग पर कुद्धीपुर मोड़ के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया। देखिए तस्वीरें- लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर यहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने अंकुर राठौर को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे पिता परम सिंह ने बताया कि अंकुर गांव के ही एक युवक के साथ कारचोब का काम करता था। हादसे के समय वह बाइक से नगला गुलरिया जा रहा था। वहीं, दूसरी बाइक चला रहा सुमित पुत्र कैलाश मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के शेखपुर खजुरी गांव का निवासी है। बताया गया कि वह अपने घर से कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में रहने वाली अपनी बहन सपना को बुलाने जा रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमित की हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूचना पर पहुंची मृतक की मां सुशीला देवी सहित बहन साधना एवं सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंकुर अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। दरोगा वकील खान ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User