अल्तमश अली खां युवा कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश महासचिव बने:रामपुर में स्वागत; पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने युवाओं से नेतृत्व संभालने की अपील की

Sep 26, 2026 - 16:13
0
अल्तमश अली खां युवा कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश महासचिव बने:रामपुर में स्वागत; पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने युवाओं से नेतृत्व संभालने की अपील की
रामपुर। युवा कांग्रेस के नेता अल्तमश अली खां को युवा कांग्रेस पश्चिम का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर शनिवार को सिविल लाइंस स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने अल्तमश अली खां का फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि वर्तमान समय में देश को युवाओं की आवश्यकता है। युवाओं को राजनीति में आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी होगी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व विधायक ने देश की राजनीतिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का भरोसा चुनाव आयोग से उठ गया है और वर्तमान सरकार वोटों की चोरी करके सत्ता में आई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत बताया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने अल्तमश अली खां पर भरोसा जताकर युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अल्तमश अली खां युवा कांग्रेस को मजबूत करने के साथ युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्तमश अली खां रामपुर समेत पूरे क्षेत्र के युवाओं की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के अंत में युवा शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खां, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनी कपूर, मुसर्रत अली खां, शरीक अली खां, यावर खां, सलीम खां, सऊद खां, इब्बु खां, माज सलीम खां, फरीद खां, अकरम सुलतान, वासिक अली, मोहम्मद आलिम और तुषार सक्सेना मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User