अल्ट्रासाउंड में सामान्य बताया बच्चा, जन्म होने पर लकवाग्रस्त मिला:गाजियाबाद में कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ केस

Sep 27, 2026 - 17:29
0
अल्ट्रासाउंड में सामान्य बताया बच्चा, जन्म होने पर लकवाग्रस्त मिला:गाजियाबाद में कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ केस
गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड में बच्चे को सामान्य बताया गया, लेकिन जन्म के बाद वह लकवाग्रस्त मिला। पीड़ित परिवार की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजयनगर निवासी अविनाश त्यागी ने बताया कि उनकी पत्नी हिमानी त्यागी का इलाज प्रताप विहार के आस्था अस्पताल में डॉ. गरिमा अरोड़ा कर रही थीं। जुलाई 2025 में दिल्ली के सुपर डायग्नोजिक्स सेंटर में डॉ. अमित शर्मा ने अल्ट्रासाउंड किया। आरोप है कि रिपोर्ट में बच्चे की गंभीर स्थिति को छिपाकर उसे सामान्य बताया गया, ताकि इलाज जारी रहे और पैसे लिए जा सकें। नवंबर 2025 में हिमानी ने आस्था अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे के दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी का एक हिस्सा लकवाग्रस्त था, साथ ही सिर में पानी भरा था। अविनाश ने बच्चे की रिपोर्ट दिल्ली के चाचा नेहरू और लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के डॉक्टरों को भी दिखाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User