रायबरेली में छत से गिरकर मासूम की मौत:छत पर खेल समय हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक 2 साल के बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई। बच्चा छत पर खेल रहा था, तभी अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरचंदपुर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को प्राथमिक इलाज दिया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अचाकापुर निवासी आशीष का 2 साल का बेटा अभी छत से गिरा था। डॉक्टर राजीव गौतम ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद परिवार सदमे में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)