अम्बेडकर नगर में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर दबाव में काम करने का आरोप, जिलाध्यक्ष ने इस्तीफे की मांग की

Sep 28, 2026 - 16:36
0
अम्बेडकर नगर में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर दबाव में काम करने का आरोप, जिलाध्यक्ष ने इस्तीफे की मांग की
अंबेडकरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र की भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटने, वोटों में हेराफेरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए भाजपा को लाभ पहुंचाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से नागरिकों को मतदान और अभिव्यक्ति का अधिकार दिया, लेकिन वर्तमान में इन संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे किसी दबाव में नहीं झुकेंगे। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वे आगे भी आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User