मिशन शक्ति जागरुकता कार्यक्रम:बालिकाओं को 1090, 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना दिलीपपुर पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने पंडित जगदीश ज्योतिषी विद्या मंदिर, दिलीपपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बालिकाओं को 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी आवश्यक सावधानियां बताई गईं। टीम ने छात्राओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इस दौरान थाना दिलीपपुर की महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407320 की जानकारी भी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)