अम्बेडकरनगर में 2043 दुर्गा पंडाल सजेंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:मूर्तिकार 6 महीने से बना रहे प्रतिमाएं, 17 अक्टूबर से सजेंगे शहर के पूजा पांडाल

Oct 16, 2026 - 08:12
0
अम्बेडकरनगर में 2043 दुर्गा पंडाल सजेंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:मूर्तिकार 6 महीने से बना रहे प्रतिमाएं, 17 अक्टूबर से सजेंगे शहर के पूजा पांडाल
अम्बेडकरनगर में शारदीय नवरात्र को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जिले में 2043 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। इन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उत्सव को लेकर जहां मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं पूजा समितियां भी पंडालों को सजाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी हैं। पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। मूर्तिकारों की कार्यशालाओं में इन दिनों दिन-रात काम चल रहा है। कहीं प्रतिमाओं पर रंग-रोगन किया जा रहा है तो कहीं आकर्षक सजावट के जरिए उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले मूर्तिकार विश्वजीत पिछले 20 वर्षों से अम्बेडकरनगर में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 55 प्रतिमाएं तैयार की हैं। इन्हें बनाने में करीब छह महीने का समय लगा है। 50 हजार रुपये तक है प्रतिमा की कीमत विश्वजीत के मुताबिक, प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार, बनावट और सजावट के आधार पर तय होती है। इस वर्ष तैयार की गई प्रतिमाओं में सबसे महंगी की कीमत करीब 50 हजार रुपये है, जबकि कुछ प्रतिमाएं 40 हजार रुपये के आसपास भी तैयार की गई हैं। प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया मिट्टी से आकार देने के साथ शुरू होती है। इसके बाद उसे सुखाया जाता है और फिर रंग-रोगन व सजावट कर अंतिम रूप दिया जाता है। नवरात्र से कई महीने पहले ही यह काम शुरू हो जाता है, ताकि समय पर प्रतिमाएं पूजा समितियों को सौंपी जा सकें। 17 अक्टूबर से सजेंगे शहर के पंडाल शहर में 17 अक्टूबर यानी सप्तमी से दुर्गा पूजा पंडाल सजने शुरू होंगे। इसके साथ ही प्रतिमाओं की स्थापना और दर्शन-पूजन का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडालों में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User