खो-खो प्रतियोगिता में भदोही ने मिर्जापुर को हराया:सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर जीता खिताब, खिलाड़ियों को दी गई बधाई

Oct 16, 2026 - 08:12
0
खो-खो प्रतियोगिता में भदोही ने मिर्जापुर को हराया:सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर जीता खिताब, खिलाड़ियों को दी गई बधाई
भारतीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालय मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें भदोही की टीम ने सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। मिर्जापुर की टीम उपविजेता रही। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर बालक, सीनियर बालिका, जूनियर बालक और सब-जूनियर बालक वर्ग शामिल थे। बालिकाओं के सभी वर्गों में भी भदोही की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर जनपद सचिव चंद्रबली सिंह, रामकुमार यादव, शिवकुमार यादव, डॉ. रविंद्र, चंदन कुमार मौर्य, शिवम कुमार राय और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User