गोंडा डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण:कहा- इसे गंभीरता से लें, फील्ड में कोई दिक्कत न हो; प्रशिक्षण में ही दूर कर लें अपनी सभी दिक्कतें

Oct 09, 2026 - 15:32
0
गोंडा डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण:कहा- इसे गंभीरता से लें, फील्ड में कोई दिक्कत न हो; प्रशिक्षण में ही दूर कर लें अपनी सभी दिक्कतें
गोंडा में डीएम प्रियंका निरंजन ने आज शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चल रहे फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं देखीं और प्रतिभागियों को कड़े निर्देश दिए है ताकि गोंडा में जनगणना कार्यों को सुचारु,व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सकें। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसे पूरी गंभीरता,जिम्मेदारी एवं सावधानी के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है। इसके लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कार्मिक प्रत्येक बिंदु को ध्यानपूर्वक समझें और अपनी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही अवश्य कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कार्य करने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो,इसके लिए सभी को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं एवं निर्देशों की समुचित जानकारी होना जरूरी है। बिंदुओं को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाया जाए उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाया जाए। ताकि प्रत्येक प्रतिभागी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर सके। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए सभी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य करने की तैयारी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनर्स विनीत कुमार मिश्र एवं राकेश कुमार शुक्ला से प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षण की प्रक्रिया,प्रतिभागियों को दी जा रही जानकारी तथा जनगणना संबंधी कार्यों की बारीकियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। गोंडा डीएम ने आगे कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सही जानकारी,आपसी समन्वय एवं कार्य के प्रति सजगता की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी संबंधित कार्मिक पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और आगे क्षेत्र में कार्य करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User