अम्बेडकरनगर में पशु आरोग्य मेले में 256 पशुओं का इलाज:पशुपालकों को मुफ्त दवाएं और योजनाओं की जानकारी दी गई
अम्बेडकरनगर के सभी विकासखंडों में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेलों में पशुओं के स्वास्थ्य, बीमारियों से बचाव, टीकाकरण और बेहतर देखभाल के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गई। जहांगीरगंज विकासखंड के जमुनीपुर गांव में आयोजित मेले में 256 पशुओं का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। जमुनीपुर में मेले का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शुक्ला, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने गोपूजन कर किया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों के लक्षण पहचानने, समय पर उपचार कराने और पशुधन की उचित देखभाल के बारे में बताया गया। पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार चक्रवर्ती ने पशुओं के टीकाकरण, बांझपन की समस्या और उसके निवारण की जानकारी दी। डॉ. सुधीर कुमार राणा ने पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के उपाय बताए। डॉ. श्रीनिवास यादव ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि डॉ. दिलीप कुमार यादव ने बेहतर पशुपालन और पशुओं की देखभाल के तरीके समझाए। मेले में पशुपालकों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। ग्रामीणों ने गांव में ही पशुओं के उपचार, दवाओं और विशेषज्ञों की सलाह मिलने को उपयोगी बताया। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी रचना सचान, मनोज कुमार, वेटरनरी फार्मासिस्ट गुलाबचंद सोनी, प्रतिभा विश्वकर्मा, शैलेंद्र कुमार और बैजनाथ सिंह सहित विभागीय कर्मचारी व पशुपालक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)