अम्बेडकरनगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए समिति बनेगी:हर स्कूल में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन होगा, 4 महीने में एक बार होगी बैठक

Sep 27, 2026 - 09:21
0
अम्बेडकरनगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए समिति बनेगी:हर स्कूल में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन होगा, 4 महीने में एक बार होगी बैठक
अम्बेडकरनगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए अब हर स्कूल में परिवहन सुरक्षा समिति बनाई जाएगी। यह समिति स्कूल वाहनों की फिटनेस, चालक-परिचालक के नियम और सुरक्षा उपकरणों की निगरानी करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि समिति के अध्यक्ष स्कूल के अधिकारी होंगे। इसमें तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस के प्रतिनिधि, दो अभिभावक और दो वाहन संचालक प्रतिनिधि सदस्य होंगे। समिति की बैठक साल में चार बार जुलाई, अक्टूबर, जनवरी और अप्रैल में होगी। हर बैठक में कम से कम पांच सदस्यों का होना जरूरी है। बैठक के फैसलों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक का नोडल अधिकारी बनाया है। वे समितियों के गठन और बैठकों पर नजर रखेंगे। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User