अमेरिका में मंदिरों की सुरक्षा पर ₹100 करोड़ खर्च होंगे:500 मंदिरों में निगरानी बढ़ेगी; इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश के बाद फैसला

Oct 25, 2026 - 07:22
0
अमेरिका में मंदिरों की सुरक्षा पर ₹100 करोड़ खर्च होंगे:500 मंदिरों में निगरानी बढ़ेगी; इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश के बाद फैसला
अमेरिका में दिवाली से पहले हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की गई है। इलिनॉय में एक मंदिर पर हमले की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद करीब 100 करोड़ रुपए का फंड बनाया गया है। इसके तहत अमेरिका के लगभग 500 मंदिरों और धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे, निगरानी वाले अलार्म और प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात करने की तैयारी है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर योजना बनाई जाएगी। 3 साल में मंदिरों में तोड़फोड़ के 25 मामले अमेरिका में पिछले तीन साल के दौरान मंदिरों में तोड़फोड़ की 25 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें मंदिरों की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने के मामले भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क के मेलविल, सैक्रामेंटो, यूटा और मिशिगन के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नफरत से जुड़े अपराधों को लेकर भी चिंता बढ़ी है। इनमें ऑनलाइन ट्रोलिंग और नफरत भरे पोस्ट शामिल हैं। 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों के बीच भारतीय समुदाय को लेकर राजनीतिक बहस और एच-1बी वीजा का विरोध भी चर्चा में है। मंदिरों में ये तीन बड़े बदलाव होंगे 1. सुरक्षा कैमरे: मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे और निगरानी वाले अलार्म लगाए जाएंगे। फुटेज छह महीने तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी, ताकि किसी घटना की जांच में मदद मिल सके। हथियारबंद गार्ड: बड़े आयोजनों वाले मंदिरों और धार्मिक संस्थानों में प्रशिक्षित और लाइसेंसशुदा हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। कई मंदिर 24 घंटे सुरक्षा के लिए एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। पुलिस से तालमेल: मंदिर प्रशासन को स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े धार्मिक आयोजनों से पहले इमरजेंसी प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि किसी खतरे की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने जारी की सुरक्षा सलाह हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने मंदिरों, धार्मिक आयोजन करने वालों और समुदाय के सदस्यों के लिए सुरक्षा संबंधी सलाह जारी की है। संगठन ने मंदिरों पर हमलों और हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। HAF ने इलिनॉय की घटना के पीछे श्वेत कट्टरपंथियों का हाथ होने की आशंका भी जताई है। 105 सांसदों ने एफबीआई जांच की मांग की इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश के मामले में 105 अमेरिकी सांसदों ने एफबीआई जांच की मांग की है। राजा कृष्णमूर्ति, प्रमिला जयपाल और रो खन्ना समेत सांसदों ने एफबीआई निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर मंदिरों पर हमलों और बढ़ते हेट क्राइम पर चिंता जताई है। सांसदों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User