सीतापुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म:प्रधान के नौकर ने गन्ने के खेत में ले जाकर की वारदात, बच्ची गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के यहां काम करने वाला अशोक यादव बच्ची को बहलाकर गन्ने के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम बच्ची घर से पानी भरने के लिए नल पर गई थी। इसी दौरान आरोपी अशोक यादव उसे बहलाकर गन्ने के खेत की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए।
खून से लथपथ हालत में घर पहुंची बच्ची बच्ची की हालत देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार आठ साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच के साथ घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। महोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)