ललितपुर में स्कूटी की डिग्गी से 50 हजार रुपये चोरी:टोपी पहने युवक CCTV में कैद, कैश लेकर फरार

Oct 24, 2026 - 12:21
0
ललितपुर में स्कूटी की डिग्गी से 50 हजार रुपये चोरी:टोपी पहने युवक CCTV में कैद, कैश लेकर फरार
ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन सदनशाह के पास स्थित एक स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से शुक्रवार की सुबह 50 हजार रुपये चोरी हुए मामले की घटना का सीसीटीवी वीडियो शनिवार की सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ,जिसमें एक युवक टोपी लगाकर आया और स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए निकालकर बाइक से भाग निकला । बता दें कोतवाली सदर क्षेत्र के देवगढ़ रोड स्थित नेहरू नगर निवासी प्रमोद राठौर पुत्र पुरुषोत्तम नारायण राठौर ने बताया कि 23 अक्टूबर को सुबह करीब 11-10 बजे उन्होंने तुवन चौराहा स्थित बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। निकाले गए रुपयों में 500 के तीन बंडल थे, जिसे उसने डेढ़ लाख रुपए जेब में रख लिया था, जबकि 100 के पांच बंडल यानि 50 हजार रुपए स्कूटी की डिग्गी में रखे थे। इसके बाद वह अपनी बच्ची को लेने डॉन बॉस्को स्कूल पहुंचे। सुबह करीब 11-25 बजे वह बच्ची को लेने स्कूल के अंदर चले गए। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी की डिग्गी में रखे 100 के पांच बंडल कुल 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित के मुताबिक, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर रुपये चोरी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की शिनाख्त के प्रायः किए जा रहे है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User