गाजीपुर में सुखडेहरा गोलीकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, 13 अक्टूबर को CISF जवान और उसके चचेरे भाई पर हुई थी फायरिंग
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गोलीकांड के आरोपी आशुतोष राय उर्फ बिट्टू को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। 21 वर्षीय आशुतोष के पैर में गोली लगी है। उसे मुहम्मदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोलीकांड के 12 दिन बाद सामने आई है। 13 अक्टूबर की शाम सुखडेहरा गांव के पास CISF जवान राघवेश यादव और उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर फायरिंग हुई थी। गोली लगने से राघवेश के पैर और पंकज के सीने में चोट आई थी। गंभीर हालत में पंकज को BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। रास्ते को लेकर हुआ था विवाद राघवेश के मुताबिक, क्रिकेट खेलकर लौटते समय रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें दोबारा घेर लिया और फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। दो आरोपियों पर था 25-25 हजार का इनाम इस मामले में आशुतोष राय उर्फ बिट्टू, सर्वेश राय उर्फ सिट्टू और एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया था। पुलिस ने आशुतोष और सर्वेश पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब आशुतोष के मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)