भास्कर अपडेट्स:गुजरात के वापी से 14 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार

Oct 25, 2026 - 05:55
0
भास्कर अपडेट्स:गुजरात के वापी से 14 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार
गुजरात के वलसाड जिले में एंटी नारकोटिक्स विंग और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने वापी शहर से 14 करोड़ रुपए एमडी ड्रग्स की गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गोलियां दादरा और नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश के दादरा क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स आरोपियों तक कैसे पहुंची। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक में कर्ज चुकाने के दबाव में महिला ने तीन बेटियों संग जहर खाया, मां और एक बेटी की मौत कर्नाटक के धारवाड़ जिले में कर्ज चुकाने के कथित दबाव के चलते एक महिला और उसकी 8 साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी तीन बेटियों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया था। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय सविता और उनकी बड़ी बेटी निवेदिता उर्फ गडिगेव्वा (8) के रूप में हुई है। दोनों ने हुबली के कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सविता की अन्य दो बेटियां भाग्यलक्ष्मी (6) और हर्षिता (9) अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। यह घटना धारवाड़ जिले के कराडिगुड्डा गांव की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सविता ने कई स्वयं सहायता समूहों से कर्ज लिया था। उन्होंने 3 लाख रुपए के लिए अपना खेत भी गिरवी रखा था। इसके अलावा, उन्होंने कुछ प्राइवेट फर्म से भी करीब 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था। पुलिस के मुताबिक, सविता कर्ज देने वालों के दबाव को सहन नहीं कर पाई। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User