फिरोजाबाद में पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मान:'एक शाम खाकी के नाम' समारोह में जिलाधिकारी, SSP आदित्य लांग्हे भी हुए सम्मानित
फिरोजाबाद के पालीवाल हॉल में 'एक शाम खाकी के नाम' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी फिरोजाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और जिले के कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। आईवे इंटरनेशनल स्कूल, सर बिलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत अन्य स्कूलों के प्रबंधकों ने यह सम्मान दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जनसेवा के प्रति योगदान की सराहना की। थाना उत्तर, रसूलपुर, दक्षिण, शिकोहाबाद, मक्खनपुर और रजावली के प्रभारी निरीक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम समाज में पुलिस की अहम भूमिका और उनके अथक परिश्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ था। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला व बाल सुरक्षा और आमजन की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)