अमेरिका ने अपनी AI टेक्नोलॉजी तक पहुंच रोकने नियम बदले:चीन अब न चिप खरीद सकेगा, न किराए पर ले सकेगा; दावा-एनवीडिया स्कैंडल से सबक लिया
अमेरिका ने चीन को उन्नत AI टेक्नोलॉजी तक पहुंचने से रोकने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। ट्रम्प प्रशासन ने सोमवार को नया एक्सपोर्ट कंट्रोल नियम जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह नियम एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के ठीक 4 दिन बाद आया है। यह नियम हुआंग केस में उजागर हुई उस खामी को बंद करने बनाया है, जिसके कारण चीन बिना चिप्स खरीदे ही अमेरिकी AI पावर का इस्तेमाल कर रहा था। नए नियम के तहत, चीन, रूस, ईरान और क्यूबा जैसे देशों की कंपनियों को सेवा देने वाले विदेशी डेटा सेंटरों के लिए अपने एंड-यूजर्स की पहचान करना जरूरी है। इसके अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड या ब्राजील जैसे देशों को चिप्स बेचने के लिए अलग से लाइसेंस लेना होगा। यहां चिप्स के डायवर्जन का जोखिम ज्यादा है। एनवीडिया स्कैंडल से कनेक्शन, 3 हिस्सों में समझें यह नियम अचानक नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नियम जेन्सन हुआंग केस का पहला सरकारी जवाब है। हुआंग के इस्तीफे के ठीक 4 दिन बाद यह नियम जारी हुआ है। इस पूरे मामले के 3 हिस्से हैं… पहला हिस्सा: मेगास्पीड का मॉडल ही वह खामी था, जिसे अब बंद किया गया दूसरा हिस्सा: हुआंग - एलिस हुआंग - मेगास्पीड ट्रायंगल तीसरा हिस्सा: ट्रम्प सरकार में अंदरूनी कलह, और फिर नियम किन देशों पर नए नियम का असर होगा… चीन की अलीबाबा, बाइट डांस, डीपसीक जैसी कंपनियां अब मलेशिया-सिंगापुर के डेटा सेंटरों से किराए पर अमेरिकी चिप्स नहीं ले पाएंगी। भारत इस लिस्ट में नहीं है, लेकिन मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया जैसे देश अब हाई रिस्क कैटेगरी में आ गए हैं। वहां डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनियों को अब ज्यादा जांच से गुजरना होगा। अब आगे क्या होगा… ट्रम्प इस हफ्ते एशिया टूर पर जा रहे हैं। APEC के दौरान शी जिनपिंग से मुलाकात होनी है। यह नियम उसी से पहले आया है। क्रोनोलॉजी देखें तो ट्रम्प अक्सर चीन जाने से पहले, चीनी राष्ट्रपति से मिलने कोई न कोई नया नियम लाते हैं, या पुराने नियमों को सख्त कर देते हैं। हालांकि एनवीडिया से जुड़े मामले पर ट्रम्प ने कहा है- "हुआंग की वापसी पर मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी, मैं शी से भी इस बारे में बात कर सकता हूं।" इधर, एनवीडिया केस में 3 दिसंबर को सीनेट बैंकिंग कमेटी ने हुआंग और लटनिक दोनों को गवाही के लिए बुलाया है। हुआंग ने कांग्रेस के सामने बंद कमरे में गवाही देने के लिए तैयार हैं। एनवीडिया बोर्ड ने बाहरी वकीलों से जांच कराई है। बोर्ड ने हुआंग को वापस लाने पर विचार नहीं किया है, भले ही एलन मस्क समेत कई टेक दिग्गज उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एकसाथ, क्या कुछ बड़ा होगा; 81 साल पहले तीन सुपरपावर्स के नेता मिले, तो बदल गई थी दुनिया ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग पहली बार एक मेज पर बैठेंगे। तारीख- 19 नवंबर। मौका- चीन के शेनझेन में होने वाली APEC समिट। इस मीटिंग की तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से हो रही है। तब तीन सुपरपावर देशों के नेताओं की ऐसी ही मुलाकात ने विश्व युद्ध के बाद की दुनिया का नक्शा खींचा था। तो क्या अब भी कुछ वैसा बड़ा होने वाला है या ये सिर्फ एक फोटो-ऑप होगा। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)