भारत के टी-20 मैच अमेरिका-कनाडा में होंगे:वेस्टइंडीज जुलाई 2027 में मेजबानी करेगा; वॉशिंगटन और टोरंटो रेस में आगे, लॉस एंजिलिस भी विकल्प

Nov 16, 2026 - 21:56
0
भारत के टी-20 मैच अमेरिका-कनाडा में होंगे:वेस्टइंडीज जुलाई 2027 में मेजबानी करेगा; वॉशिंगटन और टोरंटो रेस में आगे, लॉस एंजिलिस भी विकल्प
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले साल होने वाली टी-20 सीरीज के दो मुकाबले अमेरिका या कनाडा में खेले जा सकते हैं। वेस्टइंडीज जुलाई 2027 में भारत की मेजबानी करेगा। इस दौरे में 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाने की संभावना है। इनमें से 2 टी-20 मैच उत्तरी अमेरिका में कराने की तैयारी है। वॉशिंगटन DC और टोरंटो को मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। लॉस एंजिलिस और फ्लोरिडा का लॉडरहिल भी विकल्प हैं। अमेरिका में 10 हजार दर्शकों का नया स्टेडियम बन रहा वॉशिंगटन फ्रीडम मेजर लीग क्रिकेट की टीम है। फ्रेंचाइजी ने वॉशिंगटन DC से करीब 45 मील उत्तर में फ्रेडरिक में 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला मैदान बनाने का काम शुरू किया है। अभी अमेरिका में टेस्ट कराने की योजना नहीं वेस्टइंडीज की फिलहाल उत्तरी अमेरिका में टेस्ट मैच आयोजित करने की योजना नहीं है। उसका ध्यान अभी सफेद गेंद के क्रिकेट, खासकर टी-20 इंटरनेशनल पर है। अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में वेस्टइंडीज के कई टेस्ट मुकाबले शामिल होने की उम्मीद है। ज्यादातर टेस्ट सीरीज 2 या 3 मैचों की हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भी वेस्टइंडीज को मेजबानी करनी है। 2028 में लॉर्ड्स में खेलेगा वेस्टइंडीज, 1928 की याद में होगा टेस्ट वेस्टइंडीज के अगले FTP का सबसे खास मुकाबला 2028 में इंग्लैंड दौरे पर होगा। इस दौरे का एक टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा। यह मैच वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट की 100वीं एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित किया जाएगा। वेस्टइंडीज ने अपना पहला टेस्ट जून 1928 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में ही खेला था। उस मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 58 रन से हराया था। ------------------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए… 5 साल में भारत में 2 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली भारत अगले पांच साल में दो बड़े ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर होस्ट करेंगे। ICC ने रविवार को 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User