शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में हिंसा भड़की:पुलिस चौकी पर हमला, गाड़ी जलाई; भारत से प्रत्यर्पण को लेकर तनाव

Nov 16, 2026 - 00:54
0
शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में हिंसा भड़की:पुलिस चौकी पर हमला, गाड़ी जलाई; भारत से प्रत्यर्पण को लेकर तनाव
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में देश लौटने के प्रस्तावित ऐलान के बीच रविवार को उनके गृहनगर गोपालगंज में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठा। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और बैरिकेड तोड़कर शहर की कई सड़कों पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवारें और भाले थे। उन्होंने 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार को हटाए जाने की याद में बनाए गए स्मारक को भी गिरा दिया। कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर गोपालगंज की कई सड़कों पर कब्जा कर लिया। गोपालगंज को अवामी लीग का मजबूत गढ़ माना जाता है। हसीना अगस्त 2024 में सरकार गिरने पर भारत आ गई थीं। दिसंबर में वापसी के ऐलान से बढ़ा तनाव प्रदर्शन हसीना के भारत से वापसी के प्रस्ताव को लेकर बढ़े तनाव के बीच हुआ है। हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सरकार गिरने पर बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं, तब से वे वहीं रह रही हैं। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने नवंबर 2025 में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के मामले में मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए हसीना को अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। हसीना ने आरोपों और कार्यवाही को खारिज कर दिया है। 79 साल की हसीना जुलाई से बार-बार कह रही हैं कि वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी और मौत की सजा के बावजूद कानूनी कार्यवाही का सामना करेंगी। प्रत्यर्पण को लेकर कूटनीतिक खींचतान बांग्लादेश सरकार द्विपक्षीय संधि के तहत भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। उसने हसीना की ओर से लंदन की एक लॉ फर्म द्वारा वापसी के लिए पासपोर्ट जारी करने के अनुरोध को भी ठुकरा दिया है। कानून मंत्री मो. असदुज्जमान ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश ने हसीना की वापसी सुनिश्चित करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब फैसला भारत पर निर्भर है।बांग्लादेश ने हसीना के प्रत्यर्पण में प्रगति को प्रधानमंत्री तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा से भी जोड़ा है। ढाका का कहना है कि हसीना और अन्य भगोड़ों की वापसी से यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनेगा। भारत ने बांग्लादेश के प्रत्यर्पण अनुरोध मिलने की बात स्वीकार की है, लेकिन अभी कोई फैसला घोषित नहीं किया है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में कहा कि हसीना का प्रत्यर्पण एक कानूनी मामला है और उसी के अनुसार निपटाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शहीद स्मारक गिराया रविवार को प्रदर्शनकारियों ने 5 अगस्त 2024 को हसीना सरकार के पतन को दर्शाने के लिए बनाया गया स्मारक गिरा दिया और पुलिस बैरिकेड तोड़कर गोपालगंज शहर की कई सड़कों पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। प्रशासन में फेरबदल, अर्धसैनिक बल तैनात घटनाक्रम के बाद सरकार ने जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया। गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां तोड़फोड़ और आतंकवाद को रोकने के लिए दृढ़ हैं। अवामी लीग के गढ़ माने जाने वाले गोपालगंज जिले में दंगा पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की प्लाटून भी तैनात की गई हैं। पीएम तारिक रहमान ने की बैठकगोपालगंज की स्थिति पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने संसद में वरिष्ठ पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की, यह जानकारी प्रोथम आलो अखबार ने दी। अखबार के अनुसार, बैठक से परिचित बीएनपी नेताओं ने बताया कि रहमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीन पर सक्रिय रहने को कहा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से प्रोथम आलो ने कहा,"सरकार स्थिति को बेकाबू नहीं होने देगी।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User